रोजगार सहायता शिविर 29 जुलाई को
29 जुलाई को हनुमानगढ़ में लगेगा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर
दसवीं, बारहवीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
हनुमानगढ़। युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान की ओर से जिले में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 जुलाई, 2025 को प्रातः 10 बजे से सामुदायिक भवन, सिविल लाइन, वार्ड नंबर 01, जिला परिषद के पीछे, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री विनोद गोदारा ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों जैसे मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी, श्री श्याम बायो पावर कंपनी, फर्टिलाइजर कंपनी, इंश्योरेंस सेक्टर और आरएसएलडीसी से संबंधित संस्थाएं भाग लेंगी।
शिविर में दसवीं, बारहवीं, स्नातक व आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए मशीन ऑपरेटर, फील्ड ट्रेनी, सेल्स मैनेजर, बैंक ऑफिसर जैसे विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। साथ ही स्वरोजगार व प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर समय पर पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाए।
