पुलिस अधिकारियों की संपर्क सभा
हनुमानगढ पुलिस लाईन परिसर मे संपर्क सभा का आयोजन, एसपी ने जवानो की समस्याओ को सुना तथा यथाशीध्र समाधान हेतु संबधित को दिए निर्देश
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पुलिस लाईन परिसर मे किया पौधारोपण
हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरी शंकर की अध्यक्षता में पुलिस लाईन परिसर में शनिवार को सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जंनेश तवंर, श्रीमती नीलम चौधरी अति0 पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू, वृताधिकारी एससी/एसटी सैल श्री रणवीर सिंह, श्रीमती मीनाक्षी वृताधिकारी हनुमानगढ़, पुलिस निरीक्षक संचित निरीक्षक पुलिस लाईन हनुमानगढ श्री अनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक श्री अशोक बिश्नोई, पुलिस थानाधिकारी हनुमानगढ़ जंक्शन श्री लक्ष्मण सिंह, पुलिस निरीक्षक प्रभारी यातायात शाखा हनुमानगढ़ श्री अनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी श्री हंसराज लूणा पुलिस थाना टिब्बी, उपनिरीक्षक श्री हंरबशलाल थानाधिकारी पुलिस थाना गोलूवाला, श्री अजय कुमार उ0नि0 थानाधिकारी सदर हनु0, श्रीमती सविता डाल उ0नि0, थानाधिकारी महिला थाना हनु0, श्रीमती चन्द्रकला उ0नि0 एलओ0 पुलिस लाईन हनुमानगढ सहित जिला हनुमानगढ के सभी थानो/पुलिस चौकियो/कार्यालयो/पुलिस लाईन हनुमानगढ मे पदस्थापित कर्मचारी/एफ कम्पनी आरएसी तथा मन्त्रालयिक स्टाफ सहित करीब 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्पर्क सभा में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याऐं सुनी गई व समस्याओं के अति-शीध्र निस्तारण करने का आश्वासन सहित संबधित को निर्देशित किया। सम्पर्क सभा के बाद पुलिस लाईन परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
