News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण व वृक्षारोपण



हनुमानगढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री तनवीर चौधरी जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्तागण को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया जिसमें गुलमोहर, अमलताश, नीम आदि के पौधे लगाए गए। उक्त कार्यक्रम में श्री पृथ्वी पाल सिंह विशिष्ठ न्यायाधीश एनडीपीएस, श्री गजेंद्र सिंह तेनगुरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री दीपक पाराशर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, श्रीमती सुनीता बेड़ा सज्जन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रवि प्रकाश बाकोलिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री राकेश कुमार प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड,सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अविनाश चांगल, ग्राम न्याय अधिकारी, श्री नरेंद्र माली, अध्यक्ष, बार संघ, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मानव उत्थान सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान से किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.