News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सात दिवसीय आकांक्षा हाट' बाजार का हुआ समापन

सात दिवसीय आकांक्षा हाट' बाजार का हुआ समापन

रामलीला रंगमंच में तिरंगा मेला का आयोजन

'आकांक्षा हाट' के तहत सात दिवसीय हाट बाजार का समापन



हनुमानगढ़। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता की थीम पर 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को टाऊन के रामलीला रंगमंच में तिरंगा मेला का आयोजन किया गया। मेले में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मेले में हर घर तिरंगा के तहत सेल्फी पॉइंट भी लगाया गया। जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में अपना योगदान दे। हर घर तिरंगा में स्वयंसेवक बने तथा तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें। घर, दुकानों एवं संस्थानों में गर्व से तिरंगा फहराए। 

इसके साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए टाउन स्थित रामलीला रंगमंच (पुरानी नगरपालिका) परिसर में सात दिवसीय आकांक्षा हाट’ बाजार का समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें देशभर के 500 आकांक्षी ब्लॉकों से आए कारीगर, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक समूह अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। जैविक जूस, हर्बल उत्पाद, पापड़, मगोड़ी, अचार, राखियाँ, सॉफ्ट टॉयज, गुलदस्ते, लेदर की जूतियाँ, हस्तनिर्मित सामग्री और अन्य पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने।

जिला आयोजना अधिकारी श्री विनोद गोदारा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों को मंच प्रदान कर उनके उत्पादों को पहचान और बाजार उपलब्ध कराना था। स्थानीय उत्पादों को ‘आकांक्षा’ ब्रांड के तहत टैग किया गया था तथा इन्हें ओएनडीसी और जेम प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि उत्पादकों को दीर्घकालीन डिजिटल बाजार उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री विकास गुप्ता, सीपीओ श्री विनोद गोदारा, राजीविका डीपीएम श्री वैभव अरोड़ा सहित अधिकारी, राजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं आमजन मौजूद रहें। इस मौके पर उत्कृष्ट बिक्री, प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.