News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

आकांक्षा हाट बाजार से वोकल फॉर लोकल को मिली गति

आकांक्षा हाट बाजार से वोकल फॉर लोकल को मिली गति

आकांक्षा हाट' से ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम को नया आयाम,

12 अगस्त तक रामलीला रंगमंच में सात दिवसीय हाट बाजार

हनुमानगढ़। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए नीति आयोग की पहल ‘आकांक्षा’ के अंतर्गत हनुमानगढ़ टाउन स्थित रामलीला रंगमंच (पुरानी नगरपालिका) परिसर में ‘आकांक्षा हाट’ बाजार का सात दिवसीय आयोजन 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देशभर के 500 आकांक्षी ब्लॉकों से आए कारीगर, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक समूह अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं। जैविक जूस, हर्बल उत्पाद, पापड़, मगोड़ी, अचार, राखियाँ, सॉफ्ट टॉयज, गुलदस्ते, लेदर की जूतियाँ, हस्तनिर्मित सामग्री और अन्य पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिला आयोजना अधिकारी श्री विनोद गोदारा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों को मंच प्रदान कर उनके उत्पादों को पहचान और बाजार उपलब्ध कराना है। स्थानीय उत्पादों को ‘आकांक्षा’ ब्रांड के तहत टैग किया जा रहा है तथा इन्हें ओएनडीसी और जेम प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि उत्पादकों को दीर्घकालीन डिजिटल बाजार उपलब्ध हो सके।

सांस्कृतिक विरासत और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल

आकांक्षा हाट’ न केवल उत्पादकों को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का भी परिचायक बन रहा है। हाट के माध्यम से स्थानीय नवाचार, उद्यमिता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी नया जीवन मिल रहा है।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.