News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक

साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा के लिए बैठक

खरीफ 2025 की किसानों द्वारा की जाए अधिकाधिक गिरदावरी, उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली पंचायतों को मिलेगा सम्मान

छात्रावासों में बेहतर सुविधाओं को लेकर निर्देश

हनुमानगढ़। विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दूर-दराज से आने वाले बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित न हो, उनकी प्रतिभा प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों के जरिए निखरकर सामने आए, इसके लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें।

बैठक में जिला कलेक्टर ने खरीफ 2025 फसल की किसानों द्वारा की जा रही गिरदावरी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में 100 प्रतिशत किसान गिरदावरी करेंगे, उन्हें जिला स्तर पर विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों के लिए उन पंचायतों को विशेष फंड उपलब्ध करवाने में प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर ने प्रगतिशील और जागरूक किसानों के साथ कार्यशालाएं आयोजित करने के भी निर्देश दिए। एलआर प्रभारी एवं हनुमानगढ़ एसडीएम श्री मांगीलाल ने कहा कि जिले में गिरदावरी के लिए कुल 31 लाख खसरे हैं, जिनमें से 7 लाख गैर मुमकिन खसरे हैं। पारदर्शिता के लिए गिरदावरी कार्य समयबद्ध किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने बैठक में जर्जर भवनों के आकलन और निराश्रित पशुओं की शिफ्टिंग के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों की सूची तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। वहीं निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इसी कड़ी में उन्होंने आशान्वित ब्लॉकों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रगति के संबंध में निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसई श्री शिशपाल चौधरी, पीएचईडी एसई श्री विजय वर्मा, सीपीओ श्री विनोद गोदारा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंच सके।



किसानों हेतु महत्वपूर्ण निर्देश

खरीफ 2025 फसल की अधिकाधिक गिरदावरी सुनिश्चित की जाए।

जिन पंचायतों में 100% किसान गिरदावरी करेंगे, उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

ऐसी पंचायतों को विकास कार्यों के लिए विशेष फंड में प्राथमिकता मिलेगी।

प्रगतिशील किसानों के साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

लिंक पर क्लिक करके एप डाउनलोड करें, जनाधार नंबर से लॉग इन करें 

छात्रावासों को लेकर एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता।

प्रतियोगी परीक्षाओं व खेलों के जरिए प्रतिभा को निखारने पर जोर।

जर्जर भवनों का आकलन।

निराश्रित पशुओं की सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग।

प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन खेल गतिविधियों का आयोजन।



__

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.