News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान

तीन दुकानों का निरीक्षण कर वहां से अवधिपार कोल्डड्रिंक, खराब चाशनी सहित दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को हनुमानगढ़ खाद्य सामग्री का निरीक्षण कर वहां पर मिली खराब कोल्डड्रिंक एवं अवधिपार खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन व टाउन में तीन दुकानों की जांच की एवं वहां पर मिली खराब एवं अवधिपार सामग्री को नष्ट करवाया। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ में मै. अग्रवाल केटर्स, मै. श्री श्याम केटर्स एवं मंगलम स्वीट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों दुकानों से मिले अवधिपार कोल्डड्रिंक, दूषित पनीर, दही, टमाटर, स्वीट्स, कूकीज, नमकीन मटर, चाशनी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।  डॉ. शर्मा ने बताया कि जांच में 132.77 लीटर कोल्डड्रिंक, 51 किलो नारियल बुरादा, टमाटर, पनीर, दही, स्वीट्स, कूकीज, नमकीन मटर एवं 80 लीटर चाशनी नष्ट करवाई गई। उन्होंने बताया कि कुल 263.77 किलोग्राम/लीटर खराब सामग्री नष्ट करवाई गई। निरीक्षण दल में एफएसओ रफीक मोहम्मद, सहायक कर्मचारी हीरावल्लभ, गार्ड नरेन्द्र कुमार, रणवीर गिरी एवं वाहन चालक गुरुशरण सिंह शामिल रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.