News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन

अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन

अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि अब 30 नवम्बर 2025

हनुमानगढ़।  राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. जयपुर, राष्ट्रीय वित्त एवं विकास निगमों के सौजन्य से क्रियान्वित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग एवं दिव्यांगजन को विभिन्न उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु अनुजा पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवम्बर, 2025 कर दिया गया है। पहले यह तिथि 31 अक्टूबर, 2025 थी।

निगम के जिला परियोजना परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन एसएसओ आईडी के माध्यम से 30 नवम्बर, 2025 तक अनुजा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पंचायत समिति, नगरपालिका कार्यालय या अनुजा निगम कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

————————

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.