News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पीएचसी सहजीपुरा क्वालिटी सर्टीफाइड

पीएचसी सहजीपुरा क्वालिटी सर्टीफाइड

आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहजीपुरा अब क्वालिटी सर्टीफाइड 

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहजीपुरा को सफलतापूर्वक प्रमाणन प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जिले में 46 चिकित्सा संस्थान क्वालिटी सर्टिफाइड थे। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी सहजीपूरा के प्रमाणित होने से अब यह संख्या बढ़कर 47 हो गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस के अंतर्गत नेशनल सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थान को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रमाणन प्रक्रिया में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा, जिला क्वालिटी टीम सदस्य आयुष्मान नेशनल असेसर एवं नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा, फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, बीपीओ कृष्ण टाक, सीएचओ संजय सिराव सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि  संस्थान के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अजय कुमार मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरजीत सिंह, नर्सिंग ऑफिसर अजय सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रभान, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रानी एवं रीटा, लैब टेक्नीशियन इशू, अकाउंट ऑफिसर सुनील, डेटा एंट्री ऑपरेटर सुरेश कुमार एवं आशा सहयोगियों व  सीएचओ अनिल कुमार, ममता एवं अन्य के सामूहिक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा सका। 

डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि एमजीएम जिला अस्पताल सहित जिले के कुल 47 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाइड होकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में जिले की नई पहचान बना रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगरिया ने मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रमाणन हासिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि हनुमानगढ़ टाउन स्थित एमजीएम जिला अस्पताल, उपजिला चिकित्सालय नोहर, सीएचसी रावतसर एवं पीएचसी खोथावाली सर्टिफिकेशन अवधि पूर्ण होने के कारण तथा तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडीशनलिटी के चलते वर्तमान में रिसर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.