ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप
मिर्ज़ावालीं मेर व डबली खुर्द में ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप शिविर आयोजित, ग्रामीण हुए लाभान्वित
![]() |
टिब्बी । राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा के लिए ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों का आयोजन 16 दिसम्बर 2025 से 24 दिसम्बर, 2025 तक सफलतापूर्वक किया गया। जिनकी निरन्तरता में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार टिब्बी उपखण्ड क्षेत्र में दिनाक 26 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 तक ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों के तहत फॉलो-अप शिविर आयोजित किये जा रहे है। शिविर में केवल उन्हीं विभागों को सम्मिलित किया गया है जिससे संबंधित शिकायतें सम्पर्क पोर्टल पर गत महीनों में सबसे अधिक दर्ज हुई है। इसमें केवल पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, जलदाय विभाग को सम्मिलित किया गया है। फॉलो अप शिविरों की मॉनिटरिंग के लिए एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओ०पी० विश्नोई को ग्राम पंचायत वार जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इन शिविरों में ही सम्पर्क पोर्टल विभाग से संबंधित शिकायतें व शिविर में प्राप्त होने वाली समस्याओं का शिविर स्थल पर ही समाधान किया जाना ही प्रमुख ध्येय है।
उसी क्रम में सोमवार को ब्लॉक की ग्राम पंचायत डबली खुर्द व मिर्ज़ावाली मेर में फॉलो अप शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर का जिला प्रभारी सीईओ जिला परिषद ओपी बिश्नोई ने निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। मिर्ज़ावालीं मेर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने 6 आवासीय भूखंड के मालिकाना हक के लिए पट्टे, 4 को प्रॉपर्टी पार्सल, पानी निकासी की स।सिया समाधान के लिए 4 सोखते गढ्ढे की स्वीकृति रात्रि कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। वही राजस्व विभाग ने तीन खाता विभाजन, विद्युत विभाग ने 4 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए। इस मौके पर जिला नोडल प्रभारी, सीईओ जिला परिषद श्री ओपी बिश्नोई, शिविर प्रभारी श्री सत्यनारायण सुथार, सह प्रभारी बीडीओ जसवीर सिंह आदि ने लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रवि सहारण, ग्राम विकास अधिकारी गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
वही डबली खुर्द में आयोजित में समस्या समाधान के लिए फॉलो अप शिविर में ग्रामीण रणजीत पुत्र श्री मिट्ठू सिंह को मालीकाना हक दिया तो उसने सभी का आभार जताते हुए बोला कि उसके आवासीय मकान का पट्टा नहीं होने से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था अब उसे भी आवास योजना, ऋण आदि की सुविधा मिल पाएगी। इस अवसर पर शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक, सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक राम नारायण सहारण, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।



