News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

चन्दूरवाली की बेटी ने किया नाम रोशन

चन्दूरवाली की बेटी ने किया नाम रोशन

चंदूरवाली की बेटी आरती बिश्नोई का राजस्थान अंडर-15 महिला टीम में चयन

टिब्बी। काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए। ऐसा ही कर दिखाया है समीपवर्ती गांव चंदूरवाली की खेल प्रतिभा आरती बिश्नोई ने। गांव के पास एक छोटी सी ढाणी में रहने वाली बेटी ने गांव का नाम रोशन कर माता पिता को गौरवान्वित किया है। गांव के एक किसान की बेटी आरती बिश्नोई का चयन राजस्थान अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वह राजस्थान की अंडर-15 एकदिवसीय महिला क्रिकेट टीम में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। बीसीसीआई द्वारा 2 जनवरी से कलकत्ता  में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान  टीम का प्रतिनिधित्व करेगी खास बात ये है कि प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी पनपती है। अगर प्रतिभाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो था वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। जिला क्रिकेट संघ सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि आरती का चयन तेज गेंदबाज के रूप में किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ हनुमानगढ़ के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आरती को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष और अंपायर राजीव गोदारा ने जानकारी दी कि इस वर्ष हनुमानगढ़ जिले के कुल छह खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कुछ अन्य खिलाड़ी भी चयन की प्रतीक्षा में हैं। यह हनुमानगढ़ जिले के लिए एक रिकॉर्ड उपलब्धि मानी जा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.