ग्रामीण समस्या समाधान शिविर
घुमंतू परिवार की समस्या का हुआ समाधान,
मालिकाना हक के लिए पट्टा व प्रॉपर्टी पार्सल का मिला वरदान
टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान व लोककल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने की मंशा फॉलो अप कैंप में भी साकार हो रही है। ग्राम पंचायत बेहरवाला कलां में आयोजित फॉलो अप कैंप में 50 वर्षों से निवास करने वाले घुमंतू परिवार की समस्या का हुआ समाधान, जब उसे मालिकाना हक के लिए पट्टा व प्रॉपर्टी पार्सल का मिला वरदान। उसके लिए लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने का रास्ता भी खुल गया। शिविर में आए घुमंतू परिवार के दलीप पुत्र श्री गणपत राम बन बावरी ने अपनी इस समय को शिविर प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार व सह प्रभारी बीडीओ श्री जसवीर सिंह को बताया तो उसे पंचायतीराज विभाग द्वारा घुमंतू परिवार को मालिकाना हक के लिए पट्टा व प्रॉपर्टी पार्सल दिया तो उसका चेहरा खिल गया। और उसे विभाग ने घुमंतू आवास योजना के बारे में जानकारी दी। जब शिविर प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, सह प्रभारी बीडीओ जसवीर सिंह ने उसे मालिकाना हक के लिए दस्तावेज दिए तो वह बोला कि उसके सामने मालिकाना हक का कोई सरकारी दस्तावेज नहीं होने से आवास संबंधी योजनाओं का लाभ नही पा रहा था। अब उसका यह रास्ता भी खुल गया। जिसके लिए लाभार्थी ने अधिकारियों व राज्य सरकार का आभार जताया।

