ग्राम समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप
सेम से मकान खराब होने की समस्या का फॉलो कैंप में मिला समाधान
मालिकाना हक के लिए मिला पट्टा और आवासीय योजना में जोड़ा नाम तो जताया आभार
टिब्बी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत डबली खुर्द में सोमवार को समस्या समाधान के लिए आयोजित फॉलो अप शिविर में एक व्यक्ति को सेम से प्रभावित मकान के खराब होने की समस्या समाधान में मिला मालिकाना हक के लिए पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में भी नाम जोड़कर लाभान्वित किया। डबली खुर्द के मजदूर ग्रामीण रणजीत पुत्र श्री मिट्ठू सिंह शिविर में अपने मकान के सेम से प्रभावित होने से खराब होने व आवासीय योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या को लेकर आया। समस्या को शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक को बताया तो ग्रामीण विकास पंचायतीराज विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया तो पंचायतीराज विभाग के ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने उसके आवासीय मकान का मालिकाना के पट्टा व उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में जोड़कर त्वरित समाधान किया। जब शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक, सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, ग्राम पंचायत प्रशासक राम नारायण सहारण ने उसे मालिकाना हक के लिए पट्टा दिया तो उसने अपने चेहरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया बोला कि उसके आवासीय मकान का पट्टा नहीं होने से सरकार की आवासीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था अब उसे भी आवास योजना, ऋण आदि की सुविधा मिल पाएगी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र शर्मा, कनिष्ठ सहायक वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

