News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

डबली कलां में ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप

डबली कलां में ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप

नाते गई माता की संतान का पालन पोषण करने वाले को पालनहार योजना में जोड़कर दी राहत

बोला.....अब उसे दिला पाएगा अच्छी शिक्षा  

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान करने व अंतिम छोर पर बैठे लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की मंशा से लगाए जा रहे फॉलो अप कैंप में लोगो को लाभान्वित करने से सरकार की जन सेवा साकार हो रही है। ग्राम पंचायत डबली कलां में नाते गई माता की संतान का पालन पोषण करने व उसकी शिक्षा में हो रही परेशानी की समस्या को लेकर शिविर में आए सुनील कुमार ने शिविर प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार को समस्या के बारे में बताया तो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। विभाग के वरिष्ठ सहायक संदीप मील ने समस्या को गंभीरता से सुना। शिविर में आए सुनील कुमार ने बताया कि उसके भाई विजेंद्र कुमार की मृत्यु होने के बाद बेटे अनुज की माता ने अन्यत्र शादी कर ली, अब बच्चे अनुज का पालन पोषण वह कर रहा है। उसकी समस्या का समाधान के लिए उसे पालनहार योजना में जोड़ा। अब सुनील कुमार को अनुज के पालन पोषण के लिए प्रति माह 1500 रुपए मिलेंगे। लाभार्थी ने सरकार का आभार जताया और कहा कि अब भतीजे के पालन पोषण की समस्या का समाधान होने पर अब वह उसे आसानी से अच्छी शिक्षा दिला पाएगा। इस अवसर पर ग्रामपंचायत प्रशासक श्री गुरुदयाल मूंड, ग्राम विकास अधिकारी इमीचंद कांटीवाल, आदि मौजूद रहे। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.