ग्रामीण समस्या समाधान के लिए मेहरवाला में फॉलो अप शिविर
विद्युत मीटर खराब से बिल अधिक आने की समस्या,मीटर बदलकर तत्काल किया समाधान
टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में समस्या समाधान के लिए टिब्बी ब्लॉक में आयोजित हो रहे फॉलो अप कैंप के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मेहरवाला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वार्ड 13 निवासी राजविंद्र कौर पत्नी श्री जसपाल सिंह विद्युत मीटर खराब होने से बिल अधिक आने की समस्या को लेकर आई। इस समस्या को शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक व सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी को बताया तो जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों ने तत्काल विद्युत मीटर बदलकर राहत प्रदान की। महिला ने सभी अधिकारियों व राज्य सरकार का आभार जताया। और बोली से प्रकार शिविर आमजन की समस्या समाधान के लिए बहुत हो लाभदायक है। इस अवसर पर डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता रिछपाल सिंह चारण, शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक, सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता इरफान अली मौजूद रहे।
