77 वें गणतंत्र दिवस पर गूंजे देश भक्ति के गीत
पीरकामड़िया में धूमधाम से मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस
विद्यार्थियो ने प्रस्तुत किए देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
टिब्बी। गांव पीरकामडिया के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में पीईईओ परिक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारा सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच कलावती चाहर ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष टेक सिंह, अंगद चाहर, रघुनाथ सिंह चाहर, रणवीर चाहर, रविन्द्र चाहर, इंद्रजीत चाहर, सत्यदेव सुथार, हरभजन सिंह, धर्मपाल चाहर, रोहिताश चाहर, गुरमीत सिंह, पूर्व सरपंच रविंद्र शर्मा, विजय बेनीवाल, इसे खान, अजीत बेनीवाल, प्रधानाचार्य विनोद पूनियां, उपप्राचार्य सोहनलाल भांभू आदि मौजूद रहे। अतिथिगणों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभांरभ किया।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने अनेक विभिन्न संस्कृति के देश भक्ति से ओत प्रोत गायन तथा नृत्य प्रस्तुत किए। छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति गीतों से समारोह में समा बांधा। मंच का संचालन उपप्राचार्य सोहनलाल भांभू ने किया। वही महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के अध्यापक विजय कुमार ने भी देश भक्ति गायन प्रस्तुत किया। खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभा सहित राजकीय सेवाओं में चयनित गांव की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का किया आग्रह
संस्था प्रधान विनोद पूनियां ने अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामवासियों ने अपनी नेक कमाई में से सहयोग किया है। उसका प्रतिफल मिल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं ने किसी न किसी स्तर पर गांव का नाम रोशन कर पहचान बना रहे है। वही विद्यालय में विज्ञान वर्ग के स्टाफ की कमी व लैब की समस्या, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण के प्रस्ताव को ग्रामीणों के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने इस समस्याओं के शीघ्र समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर इकबाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुशील सिहाग, नरोत्तम सिंह, राजीव चाहर, राहुल चाहर, उदयपाल डूडी, बलवीर गोदारा, भूप सहारण,धनराज सिहाग, कृष्ण सुथार, भादर सहारण, राजेश कड़वासरा,केवल सिंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पिता की स्मृति में परिवारजनों ने स्कूल में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए दिए साढ़े 4 लाख रुपए, विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीरकामड़िया में स्व श्री हेतराम जी चाहर की स्मृति में उनके सुपुत्र स्व श्री कुलदीप चाहर के परिवारजनों व रणवीर चाहर द्वारा विद्यालय में एक कक्षा कक्ष के नवनिर्माण के लिए चार लाख पचास हजार रुपये विद्यालय को भेंट किये। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद पूनिया, उपप्राचार्य सोहनलाल भांभू एवं ग्राम शिक्षा समिति सदस्यों ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका ये दान आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।






