News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर

सिलवाला खुर्द व तलवाड़ा झील में फॉलो अप कैंप, 

समस्याओं का समाधान भी, जागरूकता भी 

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान व लोककल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने हेतु गुरुवार को सिलवाला खुर्द व तलवाड़ा झील में फॉलो अप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में लोगो की समस्याओं के समाधान के साथ साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने का भी उदाहरण देखने को मिला। 

सिलवाला खुर्द के सरकारी स्कूल में आयोजित कैंप में शिविर प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार व सह प्रभारी बीडीओ जसवीर सिंह ने शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान पंचायतीरां विभाग द्वारा 4 लोगों मालिकाना हक के लिए पट्टे, पानी निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए 8 सोखते गड्ढों की स्वीकृति, मनरेगा में 8 कार्य, पीएमएवाई में 16 लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण 22, 136 के तहत शुद्धिकरण 1, 166 के तहत 16, खाता विभाजन 4, तबादला 1 आदि द्वारा लाभान्वित किया। वही शिविर के बाहर भी प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, व सह प्रभारी बीडीओ जसवीर सिंह ने खेल मैदान में खिलाड़ियों से संवाद कर प्रेरित करते हुए नशे के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया। 


वही तलवाड़ा झील में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का समाधान कर राहत प्रदान की। इस मौके पर शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक, सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी ने लोगो की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर बड़ी सहजता से समाधान भी किया। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.