घुमंतु समुदाय के लिए सहायता शिविर
टिब्बी पंचायत समिति में घुमंतु परिवारों के लिए चार दिवसीय सहायता शिविर शुरू
मेहरवाला के 5 घुमंतु परिवारों को मिले जाति प्रमाण पत्र
टिब्बी। राज्य सरकार की जन जन की सेवा व समस्या समाधान की मंशा अनुसार व जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घुमंतू समुदाय (विमुक्त, घुमंतु, अर्द्धघुमंतु) के परिवारों को केंद्र वो राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समस्या समाधान व सहायता शिविरों शहरी का नगरपालिका व ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत समिति परिसर में आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में ग्रामीण क्षेत्र के लिए सहायता शिविर शुरू हुए।
ब्लॉक की मिर्ज़ावाली मेर, डबली खुर्द, डबली कलां, मेहरवाला, मसीतांवाली, सिलवाला खुर्द व चाहूवाली ग्राम पंचायत के लिए आयोजित सहायता शिविर में घुमंतु परिवारों लाभान्वित हुए। मेहरवाला के गडरिया लुहार के पांच परिवार आदराम पुत्र वेद प्रकाश, दुर्गा पुत्र बसंत, भीमसैन पुत्र नानूराम, रोहित कुमार पुत्र मेनपाल, सुनैना पुत्री मेनपाल को घुमंतु परिवार का प्रमाण पत्र जारी किया। अब उन्हें भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इस मौके पर नोडल प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक, शिविर प्रभारी बीडीओ जसवीर सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी कर्मजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार, संदीप कुमार, ई मित्रा संचालक इरजेश आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को ग्राम पंचायत तलवाड़ा झील, 2 व 4 केएसपी राठीखेड़ा, शेरेका, रामपुरा उर्फ रामसरा, बेहरवाला कलां ग्राम पंचायत के लिए , 27 जनवरी को पीरकामड़िया, नाईवाला, कुलचंद्र, खाराखेड़ा, सालीवाला, मल्लड़ खेड़ा, सुरेवाला, सहारणी व पन्नीवाली ग्राम पंचायत के लिए, 28 जनवरी को गुड़िया, साबुआना, ख़िनानिया, चंदूरवाली, सलेम गढ़ मसानी व बशीर ग्राम पंचायत के घुमंतू समुदाय के लिए शायत शिविर आयोजित किए जाएंगे।

