News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम उत्थान शिविर

ग्राम उत्थान शिविर

जिले में 23 जनवरी से गिरदावर सर्किल स्तर पर आयोजित होंगे ग्राम उत्थान शिविर  

किसानों–पशुपालकों तक पहुंचेंगी योजनाओं की सीधी सौगात

12 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी, मौके पर जारी होगी स्वीकृतियां 

हनुमानगढ़।ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (GRAM)’ के सफल आयोजन एवं योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 जनवरी (बसंत पंचमी) से गिरदावर सर्किल स्तर पर विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी तथा 1, 5, 6, 7, 8 और 9 फरवरी को दो चरणों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे। 

हनुमानगढ़ एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य कृषकों एवं पशुपालकों को एक ही स्थान पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं का सीधा, त्वरित और पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।

किसानों के लिए योजनाओं का एकीकृत लाभ 

शिविरों में वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) गारंटी अधिनियम-2025 के तहत आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे। साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप संयंत्र की स्वीकृतियां, बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, फसल बीमा एवं एमएसपी की जानकारी, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, सोलर पंप एवं पॉलीहाउस के आवेदन तैयार करने सहित बीज एवं मिनी किट वितरण का सत्यापन किया जाएगा।

कृषि विपणन विभाग द्वारा पीएमएफएमई के आवेदन तैयार करना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के आवेदनों का निस्तारण तथा किसान विश्राम स्थल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। सहकारिता विभाग द्वारा 23 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान निधि का डीबीटी, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन, एनसीओएल एवं एनसीईएल सदस्यता, नवीन गोदाम निर्माण, सहकारी बैंक खाते, स्वयं सहायता समूहों के ऋण, 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर से संबंधित कार्य किए जाएंगे। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत पंजीकरण, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु आहार एवं खनिज मिश्रण वितरण तथा गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.