News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नोहर में खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर

नोहर में खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर

खाद्य सुरक्षा को लेकर नोहर में विशेष शिविर, 317 आवेदन किए गए प्राप्त

हनुमानगढ़। आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार 19 जनवरी को नोहर के पुष्करणा भवन में खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया।

डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि आज शिविर में 317 लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 88 आवेदन ऑनलाइन इन्द्राज कर रजिस्टे्रशन जारी करने की कार्यवाही की गई। इस कैम्प में सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई व खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम-विनियम 2011 की जानकारी भी दी गई। शिविर में किरयाना एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार कन्दोई, मिष्ठान विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान बसन्त कुमार तिवाड़ी व भैराराम सहारण का विशेष सहयोग रहा। डॉ. शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को हनुमानगढ़ जंक्शन के दुर्गा मंदिर धर्मशाला में, 27 जनवरी को भादरा की लुहारीवाली धर्मशाला तथा 30 जनवरी को पीलीबंगा के व्यापार मंडल भवन में शिविर आयोजित होंगे। शिविर में एफएसओ सुदेश कुमार, एफएसओ रफीक मोहम्मद भी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.