दिव्यांग एवं जनकल्याण समिति बनी दिव्यांग व जरूरतमंद के लिए बनी सेवक
दिव्यांग जांच एवं सहायता शिविर
13 दिव्यागों को मेडिकल प्रमाण पत्र व 6 को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड किए जारी
हनुमानगढ़ (पीलीबंगा)। "परिस्थितियां कुछ भी हो, मनुष्य को अपने जीवन का पथ कभी नहीं बदलना चाहिए। अंतत: इसका परिणाम आपके पक्ष में व सुकून देने वाला ही होगा।" ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने। जो दिव्यागों वरिष्ठ नागरिकों की सेवा का हरदम तैयार रहते है। जिसके चलते सोमवार को पीलीबंगा में दिव्यांगों को मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड के वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय पूछताछ केन्द्र प्रभारी एवं रोगी मित्र नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा की थीम पर कार्य कर रही दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति का "जरूरतमंद की निस्वार्थ भाव से सेवा करना"ही मुख्य उद्देश्य है।
इसी सेवा भावना के तहत सोमवार को पीलीबंगा, टिब्बी, हनुमानगढ़ सहित अन्य क्षेत्र में समिति द्वारा चिन्हित विभिन्न श्रेणी के मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित दिव्यांग के आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति कर शिविर में दिव्यांग बरकत अली मंडी पीलीबंगा, सीमा देवी पीलीबंगा गाँव (पीलीबंगा), भालाराम किशनपुरा दिखनादा (हनुमानगढ़), जन्नत कमरानी (टिब्बी), भोलाराम मानकसर (संगरिया) सहित 13 दिव्यांगों को जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को पूर्ण करते हुए दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाए। वहीं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के 06 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए निगम की बस में यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया।
हरबंस लाल सहारण ने बताया कि समिति द्वारा रविवार को 14 पीबीएम, सरावां वाला(पीलीबंगा) में एक दिव्यांग को मौके पर ही रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ देकर लाभान्वित किया तथा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए 14 आवेदन लेकर ऑनलाइन करते हुए निगम को प्रेषित किए गए।
इस पुनीत कार्य में जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़, पूछताछ केन्द्र प्रभारी एवं रोगी मित्र नरेन्द्र सिंह राजपूत, समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली,समिति सदस्य हेमंथ शाक्य पीलीबंगा,14 पीबीएम समाजसेवी बलवंत,पीलीबंगा समाजसेवी मोहम्मद इशाक,ब्लॉक पीलीबंगा विशेष शिक्षा प्रभारी सुरजीत सिंह,ग्राम पंचायत पडितांवाली कनिष्ठ सहायक निर्भय सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोडा़ वरिष्ठ अध्यापक रामस्वरूप, खाराखेड़ा ई-मित्र संचालक बलदेव, जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।


