News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पेड़ो की कटाई रोकने की मांग

पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पेड़ो की कटाई रोकने की मांग

पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ो की अंधाधुंध कटाई पर जताया रोष, कठोर कानून बनाने की मांग के लिए एसडीएम को मुख्यमत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

टिब्बी। पर्यावरण संघर्ष समिति के प्रदेश व्यापी आह्वान पर पेड़ो की अंधाधुंध कटाई रोकने व प्रभावी कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान पर स्थायीय पर्यावरण प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त है और लंबे समय से पेड़ो की लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत भी है। राज्य में जैसलमेर, जोधपुर, बालोतरा, फलोदी व बीकानेर में चल रहे विभिन्न प्रतिबंधित प्रजाति जैसे राज्य वृक्ष खेजड़ी, राज्य पुष्प रोहिड़ा, जाल कुमंठ , पोग की अंधाधुंध कटाई हो रही है। जिससे पर्यावरण प्रेमियों ने भारी रोष जताते हुए पेड़ो की अंधाधुंध कटाई रोकने की मांग पर कटाई करने वाले के लिए कठोर कानून बनाने की मांग पुरजोर तरीके से की। 


ज्ञापन में बताया कि पेड़ो की कटाई करने के विरोध स्वरूप बीकानेर में 2 फरवरी को प्रस्तावित महापड़ाव में क्षेत्र से बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों के पहुंचने की चेतावनी देते हुए सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी श्री सत्यनारायण सुथार व तहसीलदार हरीश कुमार टाक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में पर्यावरण प्रेमियों ने यह भी स्पष्ट कहा कि यह एक कागज का टुकड़ा नहीं है आने वाले 2 फरवरी को महापड़ाव में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी सुल्तान कड़वासरा,  काशीराम,  हंसराज धारणियां, अश्विनी पूनिया, मनोज डेलू , रतनलाल सारण,  विनोद गोदारा, संदीप रोज, विकास तरड़, मनीष रोज, रणवीर सिंह व हर्षवर्धन सिंह, पुनीत कड़वासरा आदि सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.