कुलचंद्र का दानिश भांभू विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान टीम का करेगा प्रतिनिधित्व
कुलचंद्र के दानिश भांभू का विजय हजारे ट्राफी के लिए राजस्थान सीनियर टीम में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर
हनुमानगढ़ जिले का पहला खिलाड़ी जिसने यह हासिल की उपलब्धि
टिब्बी। "काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए"। ऐसा ही कर दिखाया है टिब्बी तहसील के गांव कुलचंद्र की खेल प्रतिभा दानिश भांभू ने। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवा क्रिकेट खिलाड़ी दानिश भांभू का विजय हजारे ट्राफी के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ है। हनुमानगढ़ जिले का पहला खिलाड़ी है जिसने ये गौरव प्राप्त किया है। उसने जिले, ब्लॉक व गांव का नाम रोशन कर माता पिता को गौरवान्वित किया है। गांव के एक किसान परिवार के बेटे दानिश भांभू पुत्र श्री विजय भांभू का चयन राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर टीम में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाला पहला खिलाड़ी है। जो बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सोमवार को राजस्थान टीम से जुड़ने के लिए रविवार को रवाना हुआ। जैसे ही उसे पता चला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसका चयन होने पर गांव में खुशी की लहर है। पटाखे वआतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
तेज गेंदबाज दानिश का राजस्थान सीनियर टीम में हुआ चयन
प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी पनपती है। अगर प्रतिभाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले प्रतिभावान था। जिसने क्रिकेट में कड़ी मेहनत व खेल में शत प्रतिशत समर्पण से दानिश भांभू का राजस्थान ट्वेंटी थ्री प्रतियोगिता में तेज गेंदबाज के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राजस्थान की सीनियर टीम में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ है। तेज गेंदबाज के रूप में चयन हुआ है। उसने बताया कि सपने वही है जो नींद में आए, सपने जिन्हे पूरा किए बगैर नींद नही आए। उसका राजस्थान टीम में खेलने का सपना था जो आज पूरा हुआ है।
अरावली जयपुर एकेडमी में लिया प्रशिक्षण
गांव के ही अजीत भोबिया ने बताया कि दानिश भांभू ने शुरू से गांव की गलियों मे ही खेलना शुरू किया। जिसके बाद उसके क्रिकेट के प्रति जुनून आगे बढ़ता गया और अरावली जयपुर एकेडमी से जुड़कर प्रशिक्षण लिया। और राजस्थान ट्वेंटी थ्री प्रतियोगिता में तेज गेंदबाज के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके प्रदर्शंन के आधार पर ही उसे राजस्थान की सीनियर टीम में खेलने का अवसर मिला। ये अवसर भी सबसे बड़े इवेंट में मिलना भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

