इंडोफिल का एज्यु कनेक्ट कार्यक्रम
मेहरवाला में प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का किया सम्मान
टिब्बी। ब्लॉक के गांव मेहरवाला स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय 2 एमडी में ए रविवार को एज्यु कनेक्ट कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार इंडोफिल एग्रो कंपनी इंटरवाधन में आयोजित कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विश्वास, जश्नदीप एवं विनय कुमार को टैबलेट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इंडोफिल द्वारा गांव में आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एग्रो कंपनी द्वारा किसानो के बच्चों सहित अन्य को भी एज्यु कनेक्ट कृषि के साथ साथ शिक्षा व पर्यावरण क्षेत्र में एक नवाचार कार्यक्रम है जो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इंडोफिल एग्रो कंपनी के प्रतिनिधि एएफएम सूरज सोनी, आरडीजीएम गुरविंद्र सिंह, ने संबोधित कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक पृथ्वीराज, पूर्व सरपंच रामलाल, कृष्ण कुमार सारस्वत, वेद प्रकाश, निरंजन सिंह आदि सहित अनेक किसान शामिल हुए।


