News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 अधिकारियों, कर्मचारियों और बीएलओ का हुआ सम्मान

हनुमानगढ़। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम भू—अभिलेखागार भवन में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिले की समस्त विधानसभा में 1 जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 की अवधि में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 अधिकारियों, 12 कार्मिकों,  6 सुपरवाइजर, 20 बीएलओ को जिलास्तर पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त  जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत भाषण, चित्रकला, कैंप सेमेस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न वीडियो क्लिप के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन व फॉर्म 6,7,8 भरने आदि के संबंध में बताया गया। इस दौरान नव मतदाता के रूप में जुड़ने वाले विद्यार्थियों को ई-पिक कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेदीलाल मीना द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। 


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने एसआईआर अभियान के दौरान अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कार्मिकों की सराहना की व आगे भी समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को इसी प्रकार राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यों के लिए जिला स्वीप टीम की भी सराहना की।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ श्री मांगीलाल, आयुक्त नगर परिषद श्री सुरेंद्र यादव, एईआरओ व उप पंजीयन हनुमानगढ़ श्रीमती ममता लहुआ, एईआरओ पल्लू श्रीमती पायल अग्रवाल, एईआरओ गोलूवाला श्री रामनरेश मीणा सहित जिला निर्वाचन शाखा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.