राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण का 80 वां दौर जारी
जिला कलेक्टर ने नागरिकों से की सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील
हनुमानगढ़। भारत सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से संबंधित आंकड़ों के संकलन हेतु प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण कार्य किया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) के 80वें दौर – घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले में जुलाई, 2025 से जून, 2026 तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चयनित ग्रामों एवं नगरीय खंडों में सर्वेक्षण कार्य जारी है।
यह सर्वेक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी के नेतृत्व में सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिकों द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान कार्मिक गांवों, शहरों, परिवारों और व्यवसायों से आवश्यक जानकारी एकत्र करते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहती है और इसका उपयोग केवल राष्ट्रीय नीतियों और योजनाओं को बेहतर बनाने में किया जाता है।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने की सहयोग की अपील
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, वेलफेयर सोसाइटीज एवं उद्यमी संगठनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में एनएसएस सर्वे की महत्ता से लोगों को अवगत कराएं और कार्मिकों को सहयोग करवाएं।
कलेक्टर ने कहा कि जब सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारी सर्वे के लिए आपके पास आएं, तो उन्हें सही, सटीक और पूरी जानकारी दें। आपकी दी गई सूचना राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण और नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभाती है। आपकी निजता का पूरा ध्यान रखा जाता है, इसलिए निसंकोच सहयोग करें।
.jpg)