News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत द्वारका–नागेश्वर–सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना

हनुमानगढ़ सहित तीन जिलों के 970 तीर्थ यात्री हुए सवार

हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना–2025 के तहत मंगलवार को द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को हनुमानगढ़ जंक्शन से रवाना किया गया। ट्रेन को श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवस्थान के सहायक आयुक्त श्री ओम प्रकाश ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में हनुमानगढ़ जिले के 133 और श्रीगंगानगर जिले के 167 वरिष्ठ यात्री सवार हुए। इसके अलावा बीकानेर रेलवे स्टेशन से 350 तथा जोधपुर के भक्त की कोठी स्टेशन से 320 यात्रियों को शामिल करते हुए कुल 970 तीर्थयात्री यात्रा पर रवाना हुए। ट्रेन 1 फरवरी को पुनः हनुमानगढ़ लौटेगी।

देवस्थान विभाग ने तीर्थयात्रियों की पूरी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक, साथ ही एक डॉक्टर और दो नर्सिंग कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह पूर्णतः वातानुकूलित विशेष ट्रेन है, जिसमें यात्रियों के भोजन, आवास और अन्य सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। संपूर्ण प्रबंधन देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से किया गया है।

“वरिष्ठजन हमारी धरोहर, राज्य सरकार दे रही सर्वोच्च प्राथमिकता”— श्री प्रहलाद राय टाक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रहलाद राय टाक ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानपूर्वक, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में तीर्थयात्रा करवाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा श्रवण कुमार की तरह बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और तीर्थयात्रा करवाने का कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनकी आध्यात्मिक आस्था को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार का शिलान्यास किया गया था और यह सौभाग्य की बात है कि उसी प्रमुख तीर्थस्थल के दर्शनों हेतु राजस्थान से पहला जत्था आज रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें सनातन धर्म, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री अमित साहू, श्री आशीष पारीक, श्री हाकम सिंह गिल, श्री विजय कौशिक, देवस्थान निरीक्षक ग्रेड-I श्रीमती श्वेता चौधरी, सहायक लेखाधिकारी श्री अजय धूडिया, श्री लालचंद छीपा, श्रेक करणी सिंह, श्री योगेश शर्मा, श्री खुशाल भारद्वाज सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री भीष्म कौशिक ने किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.