बसंत पंचमी पर कार्यक्रम
दौलतपुरा सरकारी स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन
कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल का किया वितरण
टिब्बी। मल्लड़खेड़ा ग्राम पंचायत के गांव दौलतपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित मेगा पीटीएम( शिक्षक अभिभावक बैठक) का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित व पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर भामाशाह देवीलाल बैनीवाल, विकास बैनीवाल राजेश गिरी, राकेश सोनी, मंगतूराम आदि ने भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य जगजीत सिंह बराड़ ने विद्यार्थियो की प्रगति व विद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी सांझा की। बैठक में समस्त कक्षाध्यापको ने अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई के संबंध में प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। और इस मौके पर सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं निःशुल्क साइकिल वितरण की गई। प्रधानाचार्य बराड़ ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।

