News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम

बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम

सलेमगढ़ मसानी में बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम


टिब्बी। गांव सलेमगढ़ मसानी में स्थित आदर्श बाल सेकेंडरी स्कूल में आज बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित व नेताजी सुबहचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मां सरस्वती वंदना व नेताजी सुभाष चंद्र के जीवन के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया। विद्यालय प्रधानाध्यापक राम प्रकाश, अर्चना शर्मा ने सभी बच्चों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी व जीवन में शिक्षा रूपी अनमोल धन को ज्यादा से ज्यादा प्राप्त करने की प्रेरणा दी। वही वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व वो कृतित्व के बारे में बताते हुए देश किया आजादी में उनके योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ समुंदर सिंह, हरदीप कौर, मीनाक्षी सुथार, अमनदीप कौर रुपिंदर कौर, रेनू बाला, संजना कंवर, ममता अठवाल, रितु कौर, मनप्रीत कौर, विकास कुमार, विनोद गोदारा, अमिता कुमारी आदि सभी स्टाफ ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये । 

बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों ने पीले वस्त्र धारण किये व पीले फूलों से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। विद्यालय परिवार की तरफ से सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने एक सामूहिक प्रार्थना की। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.