News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के सम्मान में चिकित्सा विभाग ने आयोजित किया बहुआयामी आयोजन

एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में अनेक छात्र-छात्राएं सम्मानित


हनुमानगढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार 24 जनवरी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा की अध्यक्षता में राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धू, राजकीय महाविद्यालय एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की प्रिसीपल श्रीमती राज औलख, पीसीपीएनडीटी कार्डिनेटर संदीप कुमार, सुनील सैनी, स्वास्तिक हॉस्पीटल से डॉ. निरूपमा शर्मा, जोडिएक डायग्नोस्टिक सेंटर से डॉ. प्रियंका, कपिल कालड़ा, व्याख्याता नरेन्द्र कौशिक सहित राजकीय महाविद्यालय एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त स्टॉफ एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियागिता, रंगोली प्रतियोगिता, डांस एवं व्याख्यान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।




अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हमारी बेटियों को अच्छी परवरिश देनी चाहिए, क्योंकि बेटों के साथ-साथ बेटियां भी परिवार का नाम रोशन करती हैं। हमें अपने बेटियों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए ताकि वह भी समाज में अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् कार्यक्रम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में देशभक्ति, स्वदेश एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए अपनी सेल्फी अपलोर्ड करने का आह्वान किया।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि बेटियों की मां की कोख में ही सुरक्षा करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट लागू है, जिसकी पालना सख्ती से करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मुखबिर योजना भी संचालित की जा रही है। विभाग की पीसीपीएनडीटी सेल और आईईसी सेल की ओर से इसका व्यापक प्रचार-प्रचार किया जा रहा है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा ने कहा कि लिंगानुपात का संतुलित होना एक स्वस्थ और समान समाज की पहचान है। बेटी और बेटा दोनों को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलने चाहिए। लिंग भेदभाव से समाज की प्रगति रुक जाती है और असमानता बढ़ती है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान लिंगानुपात सुधारने में सहायक हैं। सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता से ही संतुलन संभव है। लिंगानुपात सही रहेगा, तभी भविष्य सुरक्षित और सशक्त बनेगा।

आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी ने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण चरण होती है। इस दौरान संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। नशे और गलत आदतों से दूरी किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। सही जानकारी और मार्गदर्शन से किशोर स्वस्थ निर्णय ले सकते हैं। स्वस्थ किशोर ही स्वस्थ समाज की नींव होते हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदीलाल मीणा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियागिता प्रथम स्थान पर मोनू, द्वितीय स्थान पर शिक्षा एवं पूजा गोस्वमी, तृतीय स्थान पर नितेश मील एवं चौथे स्थान पर भावना पचार रही। इसी तरह, रंगोली प्रतियोगिता में कृष्णा कंवर, लवप्रीत, मोनिका सीता एवं रचना ने भव्य रंगोली की रचना की। पार्क में बनाई गई भव्य पेंटिंग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में प्रियंका मील, अंकिता, टिव्कल, अंशु एवं डेकोरेशन में लविश प्रभाकर, सचिन सहारण, पंकज वर्मा, नितेश मील, राहुल नोखवाल, अभयराज सिंह जोधा, शिवम् फुनिया, कमल राजपूत, पंकज देवड़ा ने उल्लेखनीय योगदान दिया। डांस प्रतियोगिता में ईशा, हर्षिका, माया, मोनिका, जश्नदीप, अर्शदीप, टिवंकल, रेणुका, निधि, मुस्कान निकिता, पायल, प्रीत मैडम एवं ड्रामा में हर्षिका, तमन्ना, श्रुति, रोशन, खुशबू, अंशु ने भाग लिया। आरती ने एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना में अनु, पुष्पा, प्रियंका, निकिता, आरती एवं हिमांशी, टिवंकल हर्षिका एवं मुस्कान ने एंकरिंग की। समस्त प्रतियोगिता किया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवद्र्धन किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.