News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

आवासन मंडल की नई आवासीय योजना

आवासन मंडल की नई आवासीय योजना

हाउसिंग बोर्ड की बड़ी सौगात: मध्यम आय वर्ग को मिलेंगे 160 नए फ्लैट

किफायती दरों पर आसान किस्तों में उपलब्ध होंगे आवास


हनुमानगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान आवासन मंडल ने मध्यम आय वर्ग (MIG-A) के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 160 नए फ्लैट देने की घोषणा की है। यह फ्लैट जी+3 मॉडल में बनेंगे तथा किफायती दरों, आसान मासिक किस्तों और पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

आवासीय अधिशासी अभियंता श्री पृथ्वी सिंह शेखावत ने बताया कि मध्य आय वर्ग-A श्रेणी के 160 फ्लैट आवंटन के लिए प्रस्तावित हैं। फ्लैटों का निर्माण तेजी से विकसित हो रहे मेडिकल कॉलेज के सामने किया जाएगा। जिससे अस्पताल, परिवहन और अन्य शहरी सुविधाएं नजदीक उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने कहा कि मकान और फ्लैटों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड की यह योजना मध्यम वर्गीय परिवारों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक आवास दिलाने की दिशा में अहम कदम है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

160 जी+3 फ्लैट (MIG-A श्रेणी), किफायती दरें और 156 आसान मासिक किस्तें, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेजों की डिजिटल जांच और ऑनलाइन लॉटरी आवंटन प्रणाली, मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित—सभी शहरी सुविधाएं पास, सुरक्षित, आधुनिक और सुव्यवस्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट शामिल है। 

ऐसे करें आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे। इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 है। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और आवंटन लॉटरी भी ऑनलाइन ही की जाएगी। योजना को लेकर आमजन में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है तथा नागरिक बड़ी संख्या में फ्लैटों का पंजीकरण करवा रहे हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.