News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम

रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम

स्वदेशी अपनाओ” के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 

स्वदेशी अपनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम 

टिब्बी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा के निर्देशानुसार ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले की संगरिया विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, टिब्बी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “स्वदेशी अपनाओ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाष सोनी, डॉ. सुरेश सोनी, महाविद्यालय का महिला स्टाफ एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान प्राचार्य डॉ. सुभाष सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में रन फॉर स्वदेशी अभियान के जिला सह-संयोजक विपिन सुथार, भाजपा कोषाध्यक्ष महंगा सिंह, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन चाहर एवं मिर्जावाली मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल टाक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील घोटीया द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी अपनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के विचार को अपनाकर ही देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उदय सिंह, कमलेश, मोहित एवं गौरीशंकर हुड्डा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, महिला स्टाफ एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम उपयोग का संकल्प लेकर रन फॉर स्वदेशी अभियान को सफल बनाया।





Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.