News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम उत्थान शिविर 2026

ग्राम उत्थान शिविर 2026

मल्लड़खेड़ा रोही में पांच वर्ष से चल रहे रास्ते के विवाद को आपसी सहमति से निपटाया 

ग्राम उत्थान शिविर विवाद को समाप्त करने का समाधान लाया

टिब्बी। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, जिसके तहत प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें आमजन को 13 विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। गुरुवार को टिब्बी ब्लॉक के गिरदावर सर्किल बशीर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर मल्लड़खेड़ा रोही के चक 10 एमकेएस ए में आठ वर्ष से चल रास्ते को खुलवाने के लिए शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक व सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी बेअंत सिंह को काश्तकार ने खाता विभाजन/ विनिमय की धारा 53 (2) 48 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत प्रार्थना पत्र सौंपा। 

शिविर प्रभारी ने तत्काल राजस्व टीम के प्रयासों से कानूनी विवाद को काश्तकारों में आपसी सहमति से विनिमय कर रास्ता खुलवाकर निपटाया। जो दोनों किसानो के लिए आपसी विवाद को समाप्त कर खुशिया लाया। मल्लड़खेड़ा रोही के किसान श्री मनोज कुमार पुत्र श्री हरिराम नायक व लिछमण राम पुत्र श्री चंदू राम नायक के मध्य पांच वर्ष से चल रहे रास्ते के विवाद को तहसीलदार हरीश कुमार टाक के नेतृत्व में गिरदावर श्री सुभाष शर्मा, श्री सतीश मुंजाल, पटवारी श्री राजेंद्र कुमार, श्री मुकेश कुमार सहित श्री पवन कुमार आदि राजस्व टीम के प्रयासों से आपसी सहमति से निपटाया। जिससे दोनों के बीच आपसी हमारी से समस्त विवाद भी समाप्त हो गए है। जिससे दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार व राजस्व टीम का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के शिविर में गांव एक ही छत के नीचे पहुँचे अधिकारियों से आमजन लाभान्वित हुए है। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.