News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में रैफरल कैंप

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में रैफरल कैंप

सीएचसी टिब्बी में आरबीएस रेफरल कैम्प का आयोजन, 102 बच्चों की हुई जांच

टिब्बी । ब्लॉक में 4 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टिब्बी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत रेफर किए गए बच्चों के उपचार हेतु रैफरल कैम्प का आयोजन किया गया।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि कैम्प में उपचार के लिए 102 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें अनीमिया के 8, ओटाइटिस एवं श्रवण दोष के 1, दंत रोग के 18, दृष्टि दोष के 27, रिएक्टिव एयरवे डिजीज के 27 तथा त्वचा रोग के 9 चिन्हित बच्चे शामिल थे। चिकित्सा दल द्वारा 96 बच्चों का मौके पर ही उपचार किया गया, जबकि 6 बच्चों को उच्च चिकित्सा संस्थान हेतु रेफर किया गया। रेफर किए गए बच्चों में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 2 बच्चे भी शामिल हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.