ग्राम उत्थान शिविर 2026
4 केएसपी में जैविक खेती के लिए वर्मी कम्पोस्ट यूनिट को मिला बढ़ावा
किसानो ने गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में तैयार की 32 यूनिट
विभाग ने भौतिक सत्यापन कर अनुदान किया स्वीकृत
टिब्बी। राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं गांव में ही निदान करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजन के तहत रविवार को टिब्बी के अंबेडकर भवन में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में 13 विभागों की योजनाओं से लाभान्वित व जागरूक किया वही कृषि विभाग ने 4 केएसपी में जैविक खेती के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत सहायक कृषि अधिकारी श्री बेअंत सिंह, कृषि पर्यवेक्षक गुरप्रीत सिंह ने किसानो को फसलों में रसायनों के अत्यधिक प्रयोग के रोकथाम हेतु जैविक खेती के लिए ऐसा प्रेरित किया कि किसानो ने 40 केंचुए से खाद तैयार करने की यूनिट तैयार कर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। कृषि अधिकारी ने किसानो के जैविक खाद के लिए किए गये प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान उनके दस्तावेज पूर्ण व भौतिक सत्यापन कर अनुदान स्वीकृत कर लाभान्वित किया।
किसानो ने अपनी खेत में उपज कम व अत्यधिक रसायन के प्रयोग से खर्च अधिक के बारे में बताया तो कृषि विभाग ने समस्या के समाधान के लिए जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की अनुदानित गोवर्धन उर्वरक जैविक योजना की जानकारी दी। जिसके परिणामस्वरूप 4 केएसपी के किसान राजेंद्र कुमार, भूपराम, मनजोत सिंह, जगदेव सिंह, सुनीता मूर्ति कंवर, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह लखवीर सिंह, गुरमीत सिंह, राजाराम, बलराज सिंह, सुखवीर सिंह, जसवंत सिंह, स्वराज सिंह, अमरजीत कौर, सतपाल, रविन्द्र कुमार, कुलवंत सिंह, बलकरण सिंह, सरजीत सिंह सहित 32 किसानो ने जैविक उर्वरक की यूनिट तैयार की। तथा आठ किसानो द्वारा यूनिट निर्माणाधीन है। सहायक कृषि अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि 32 का भौतिक सत्यापन कर अनुदान स्वीकृत किया व निर्माणाधीन आठ यूनिट का कार्य भी शीघ्र करने के लिए किसानो को प्रेरित किया। किसानो के अनुसार वर्मी कम्पोस्ट यूनिट में पशुओं के गोबर का उसमें उपयोग भी होने लगा। जिसके बाद उसे अपनी घरेलू आवश्यकतानुसार जहर मुक्त कृषि उत्पादन करने में सहयोग मिला। इस अवसर पर शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा, सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी बेअंत सिंह आदि मौजूद रहे।


