News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

जनगणना के प्रथम चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, जिला कलेक्टर ने दिए पारदर्शिता व शुद्धता के निर्देश

जनगणना प्रक्रिया का डिजिटल माध्यम व नागरिकों को पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन(स्वयं गणना) की सुविधा

हनुमानगढ़। जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ  हनुमानगढ़ टाउन के पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने की।

कलेक्टर डॉ. यादव ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि फील्ड कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने चार्ज स्तर पर नियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्व जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश भी दिए।

दो बड़े नवाचार होंगे लागू

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया में दो महत्वपूर्ण नवाचार किए गए हैं। पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी, जिसमें जनगणना प्रबंधन पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग किया जाएगा। दूसरे नवाचार  के तहत नागरिकों को पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण से संपादित करें।


राज्य स्तर से प्रशिक्षण हेतु जनगणना निदेशालय के सहायक निदेशक श्री कल्पेश सिंह ने उपस्थित होकर चार्ज अधिकारियों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. ममता बिश्नोई, उपनिदेशक डीओआईटी श्री योगेंद्र सिंह, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेन्द्र सिंह सहित चार्ज स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। 

____

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.