News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

"दिव्यांग सेवा आपके द्वार"

"दिव्यांग सेवा आपके द्वार"

दुर्घटना से कोमा में गये व्यक्ति का सहारा बनी दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति

परिवार को दिलाया विभिन्न योजनाओं का लाभ

दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 21 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी करवाकर किया लाभान्वित


पीलीबंगा। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में नरसेवा नारायण सेवा "दिव्यांग सेवा आपके द्वार" मिशन के तहत कोमा में अयालकी निवासी गुरतेजसिंह पुत्र भोलासिंह रामगढ़िया को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण को अयालकी निवासी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सदासिंहवाला अध्यापक उदयपाल जी ने बताया कि 13 नवंबर 2023 को एक सड़क दुर्घटना के बाद गुरतेजसिंह के कोमा में जाने के बाद पत्नी व बच्चे छोड़कर जाने से परिवार पर मुसीबत आई वही सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। 

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से"दिव्यांग सेवा आपके द्वार"मिशन के तहत समिति अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण ने बुधवार दोपहर बाद उनके घर पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया। दुर्घटना के बाद परिजनों द्वारा गुरतेजसिंह को बीकानेर व गंगानगर एवं हनुमानगढ़ आदि जगह ईलाज करवाया एवं दवा दिलवाई लेकिन कोई लाभ नहीं मिला जिसके कारण चारपाई पर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो गया। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सदासिंह वाला अध्यापक उदयपाल वर्मा  के माध्यम से  पिछले करीब 02 माह से दस्तावेज पूर्ण करते हुए गुरतेज सिंह को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन ले जाकर मेडिकल टीम की मौजूदगी में दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाया गया तथा ऑनलाइन करवाते हुए दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड व 1250 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृत करवाने में सहयोग किया। वही 06 माह पू्र्व गुरतेजसिंह की पत्नी अपने 02 बच्चों को साथ लेकर उनको छोड़कर अन्यत्र चली गई जिसके बाद परिवार में उनकी 65 वर्षीय विधवा माता जसपाल कौर एवं भाई नत्थासिंह व पत्नी सुखदीप कौर ही उनकी देखभाल करते हैं।अयालकी पंचायत प्रशासक गोपालराम ने समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दुर्घटना के  कारण चारपाई पर जीवन यापन कर रहे अयालकी निवासी गुरतेज सिंह की निस्वार्थ भाव से मदद कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलवाकर किए गए पुनीत कार्यों को काबिले तारीफ बताया। वहीं मानवता की भलाई हेतु पुनीत कार्य को देखते कर निहालपुरा पंचायत प्रशासक रोशनी देवी भाम्भू के नेतृत्व में पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलतराम भाम्भू की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा पहल करते हुए आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए। 

वही समिति द्वारा गुरुवार को जिला चिकित्सालय में उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम से आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाते हुए डबलीराठान, पीलीबंगा, निहालपुरा, हनुमानगढ़,टिब्बी सहित अन्य क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 21 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र बनवाकर लाभान्वित किया।  इस पुनीत कार्य के अवसर पर जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़, सीएमएचओ ऑफिस हनुमानगढ़ जंक्शन कनिष्ठ सहायक हरतेजसिंह, निहालपुरा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलतराम भाम्भू एवं ग्राम विकास अधिकारी खुशी कुमारी तथा कनिष्ठ सहायक जसवीर कौर, अयालकी निवासी अध्यापक उदयपाल, पीलीबंगा तहसील पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक रामलाल,पंचायत समिति पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक श्रीमती उर्मिला,समिति सदस्य एवं समाजसेवी राकेश बगड़िया पुलिस लाइन हनुमानगढ़ जंक्शन एवं दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा,निहालपुरा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि युवा राहुल भाम्भू,अयालकी पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दलीप सिंह एवं ग्रामीण हेतराम,निहालपुरा दिव्यांग समाजसेवी जगतार सिंह व लखविंदर सिंह बुटर एवं ग्रामीण जोतराम फगोड़िया,रघुवीर कड़वासरा,अवतार सिंह,ई-मित्र संचालक अंकित कुमार सहित ग्रामीण एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।






Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post