News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

9 फरवरी तक लगेंगे ग्राम उत्थान शिविर

9 फरवरी तक लगेंगे ग्राम उत्थान शिविर

गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे ग्राम उत्थान शिविर

9 फरवरी तक लगेंगे शिविर

हनुमानगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। हनुमानगढ़ जिले में 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इन शिविरों की शुरूआत की गई है।

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिले में  5 फरवरी से 9 फरवरी को प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जायेगा।

5 फरवरी को इन गिरदावर सर्किल पर लगेंगे शिविर

जिला कलक्टर ने बताया कि 5 फरवरी को हनुमानगढ़ ब्लॉक के अटल सेवा केंद्र फतेहगढ़ में, पीलीबंगा ब्लॉक के अटल सेवा केंद्र दौलतावली में, संगरिया ब्लॉक के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र जंडवाला सिखान में, टिब्बी ब्लॉक के अटल सेवा केंद्र बशीर में, नोहर ब्लॉक के देईदास में, भादरा ब्लॉक के भारत निर्माण सेवा केंद्र नेठराना व ग्राम सेवा सहकारी समिति महराना में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.