News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगरपालिका में अव्यवस्थाओं पर रोष, आंदोलन की दी चेतावनी

नगरपालिका में अव्यवस्थाओं पर रोष, आंदोलन की दी चेतावनी

टिब्बी नगरपालिका में  अव्यवस्थाओं पर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष, सुधार करने की मांग

एक सप्ताह में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

टिब्बी। नगरपालिका में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए आम आदमी पार्टी ने सप्ताह में सुधार नही करने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए अधिशाषी अधिकारी को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अधिकारी को सात सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए अव्यवस्थाओं पर रोष प्रकट किया। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि नगरपालिका के गठन के कई वर्ष गुजरने के बाद भी क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का आलम है।  

जिलाध्यक्ष बेनीवाल ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चक 8 जीजीआर में स्थित कृषि भूमि पर 90-ए की कार्यवाही के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इसका निर्धारित शुल्क उन कोलोनाइजरों से वसूला जाना चाहिए जिन्होंने लोगों से पहले ही मोटी रकम ले ली है, न कि पट्टे के लिए आवेदन करने वाले गरीब नागरिकों से। इसके अलावा कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ठेकेदार द्वारा बाहरी लोगों से काम करवाया जा रहा है, जिसे तुरंत रोककर टिब्बी के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और सफाई कर्मियों के वेतन से हो रही अवैध कटौती पर लगाम लगाने की मांग की गई है।

पार्टी ने नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर में नालियों का निर्माण, हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की सुचारू व्यवस्था, पीएम आवास योजना का नया सर्वे और पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। यदि इन सात सूत्री मांगों पर अगले सात दिनों के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आम आदमी पार्टी नगरपालिका कार्यालय के घेराव के साथ उग्र धरना प्रदर्शन शुरू करेगी। इस अवसर पर राजवीर माली, सुभाष पारीक, अशोक कुमार, गुरबख्श सिंह, रंजीत सिंह और वजीर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिब्बी के नागरिक उपस्थित रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post