News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जरूरतमंदों को मिली खुशियां

जरूरतमंदों को मिली खुशियां

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति जरुरतमंदों के लिए बनी मददगार

10 दिव्यांगों को मेडिकल प्रमाण पत्र, पक्का सहारना में 38 दिव्यांगों को रोडवेज रियायती स्मार्ट कार्ड से किया लाभान्वित

पीलीबंगा। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति निरंतर दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ दिलवाकर उनका सहारा बन रही है। पीलीबंगा उपखंड अधिकारी उमा मित्तल एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने जरूरतमंद  दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सेवा के लिए सोमवार को जिला चिकित्सालय में पीलीबंगा व हनुमानगढ़ एवं रावतसर सहित अन्य उपखंड क्षेत्र के विभिन्न श्रेणी के मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 10 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाया। जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा आवश्यक जांच कर दिव्यांगों को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए। 

वही शनिवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से पक्का सहारणा में दिव्यांगजन व वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न श्रेणी के 38 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड एवं समिति के सहयोग से 02 वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक प्रदान कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।  मानवता की भलाई हेतु समिति द्वारा किए गए पुनीत कार्य की सराहना  की। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ एवं रोगी मित्र नरेन्द्रसिंह राजपूत, पक्का सहारणा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि त्रिलोक सहारण, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छात्रावास पक्का सहारणा अधीक्षक प्रेम कुमावत,अध्यापिका श्रीमती प्रवीण कौर, समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा, जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल, पक्का सहारणा पंचायत सुरक्षा गार्ड रतनलाल सहित वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.