महाशिवरात्रि पर कविता
"महाशिवरात्रि' पर विशेष कविता
लेखक- वेद प्रकाश
शिव और शक्ति का मिलन
आदिदेव के तांडव की निशा!!
शिव तत्व के अनुभव
और योग साधना की रात्रि
देखो आई ये महाशिवरात्रि !!
निराकर से साकार शिव
ज्योतिर्लिंग भी प्रकट हुआ!!
रात्रि जागरण और उपवास
जलाभिषेक से मोक्ष प्राप्ति!!
देखो आई ये महाशिवरात्रि!!
जल, दूध, दही, घी, शहद से
शिवलिंग का करें अभिषेक!!
बैलपत्र अर्पित कर शिव को
अपना कायम रखें विवेक!!
दुर्लभ ग्रह मिले इस दिन को
सभी के दुखों की हो समाप्ति
देखो आई फिर महाशिवरात्रि!!
