News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

लाडो योजना में आवेदन कैसे करे? जानिए

लाडो योजना में आवेदन कैसे करे? जानिए

लाडो प्रोत्साहन योजना

राजस्थान सरकार की 'लाडो प्रोत्साहन योजना' (1 अगस्त 2024) से शुरू की गई एक प्रमुख पहल है, जो गरीब परिवारों में बालिकाओं के जन्म, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए 7 किश्तों में कुल ₹1.50 लाख की सहायता प्रदान करती है। यह योजना जन्म से 21 वर्ष की आयु तक के लिए है, जिसमें सहायता राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है, जिससे लैंगिक भेदभाव और बाल विवाह को कम करने में मदद मिलेगी। 

👉 लाडो योजना 01-08-24 से संपूर्ण राजस्थान में लागू

👉 बालिका की प्रवेश तिथि 01-04-24 या इसके बाद की होनी चाहिए।

अर्थात प्रवेश सत्र 2024-25 व 2025-26 होना चाहिए।

👉 बालिका का जन्म 1 जून 2016 या इसके बाद का होना चाहिए।

👉बालिका का नाम, जन्म तिथि, जेंडर PSP पोर्टल, PCTS पोर्टल, आधार व जन आधार में एक जैसा होना चाहिए।

👉 बालिका के जन्म व जन्म के 1 साल बाद की दोनों किस्ते बालिका के माता के बैंक खाते में जमा हुई हो।

👉बालिका को जन्म देने वाली प्रसूता राजस्थान की मूल निवासी हो।

👉बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सा संस्थान / जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने वाली बालिका।

👉लाडो प्रोत्साहन योजना में तीसरी एवं आगे की किस्तों का लाभ लेने के लिए संतान की संख्या की सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है। पूर्व में प्रथम दो किस्तों का लाभ ले चुकी सभी बालिकाओं को योजना का लाभ देय होगा। 

 आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज:-👇

---> ममता कार्ड जिसमें PCTS ID ( Pregnancy-child Tracking and Health Service Management System ID) जन्मतिथि लिखी हुई हो)(अधिकतम 300 KB JPG file) upload करनी है।

-बालिका का आधार कार्ड

-जन आधार कार्ड (अभिभावक द्वारा प्रमाणित प्रति)

आवश्यक अन्य दस्तावेज:-👇

---> बैंक खाता पासबुक जिसमें पूर्व की दोनों किश्त आई हो।

---> बैंक पासबुक की प्रति स्वप्रमाणित (जन आधार से लिंक खाता)

---> माता-पिता के जीवित न होने की स्थिति में माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की संरक्षक द्वारा प्रमाणित प्रति

योजना के अंतर्गत मिलने वाली चरणबद्ध देय राशि👇

जन्म पर ₹2500

जन्म के 1 साल बाद ₹2500

*(नोट:- बालिका के जन्म की दो किस्त का कुल योग ₹5000)

पहली कक्षा में ₹4000

छठी कक्षा में ₹5000

दसवीं कक्षा में ₹11000

12वीं कक्षा में ₹25000

नोट:- स्कूल की 4 किश्त का योग ₹45000

ग्रेजुएशन कंप्लीट करने पर एवं 21 वर्ष पूरे करने पर ₹100000

कुल लाभ ₹150000 रुपए

लाडो योजना फॉर्म के लिए लिंक👇

https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/SD2/BSP/Home/DBT_CommonLogin.aspx

👉PCTS ID का पता लगाने के लिए मोबाइल न., माता के आधार कार्ड, बैंक खाता, जनाधार न. से सर्च करे। 

विद्यालय आवेदन कैसे करें? 

योजनांतर्गत बालिका के आवेदन में सबसे पहले PCTS, उसका जनाधार न. व बालिका की व्यक्तिगत आईडी भरकर प्रमाणित करे। बालिका का आधार न. व एड्रेस सबमिट कर खाता संख्या के लिए स्वयं का होने पर yes नहीं तो no की स्थिति में फैमिली हैड को सेलेक्ट करते ही पोर्टल जनाधार से लिंक मुखिया का खाता उठा लेगा और ममता कार्ड की अधिकतम 300 kb ki पीडीएफ फाइल upload करके attched डॉक्यूमेंट कॉलम को सेलेक्ट कर सेव करे तो आवेदन fill हो जाएगा। जिसका प्रिंट निकाल कर रख ले। जिसके बाद स्कूल द्वारा बालिका के आवेदन को लॉक करने की प्रक्रिया की जानी है। लॉक के बाद बालिका का आवेदन पीईईओ की आईडी पर फॉरवर्ड हो जाएगा। पीईईओ को बालिका का आवेदन की प्रति देकर उसे सत्यापित कर लॉक करने पर जिला स्तर पर फॉरवर्ड हो जाएगा। जहाँ से उसके डीबीटी भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.