News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रगतिशील कृषकों को विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

प्रगतिशील कृषकों को विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

बागवानी कृषकों को प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन का विशेष प्रशिक्षण

130 प्रगतिशील कृषकों को विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

हनुमानगढ़। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को संगरिया के कृषि विज्ञान केंद्र में बागवानी से जुड़े कृषकों के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के लगभग 130 प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड, गुरुग्राम के उपनिदेशक डॉ. रतनलाल तथा जयपुर से उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लेते हुए फलों के उत्पादन के बाद ग्रेडिंग, पैकिंग, वैक्सिंग, प्रोसेसिंग और मूल्य संवर्धन से संबंधित आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

उद्यान उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद्र बराला ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की अनेक अनुदानित योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसान उत्पादन के बाद प्रसंस्करण कर प्रति इकाई क्षेत्र और समय में अधिक शुद्ध लाभ अर्जित कर सकते हैं। प्रशिक्षण में नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के अधिकारियों ने बोर्ड और केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर कृषकों को जागरूक किया।

केवीके प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री साहबराम गोदारा, नाबार्ड के डीडीएम श्री दयानंद काकोड़िया, सहायक कृषि अधिकारी श्री जयप्रकाश, श्री मोहनसिंह मान, कृषि पर्यवेक्षक श्री चरणसिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.