डबली खुर्द सर्किल में ग्राम उत्थान शिविर,
किसान को अनुदानित सीड कम फर्टिलाइजर बुवाई मशीन हेतु अनुदान की प्रक्रिया में भौतिक सत्यापन कर किया लाभान्वित
राज्य सरकार द्वारा सुशासन व जन जन की सेवा के संकल्प के लिए ग्रामीण अंचलों में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों में सरकार की सोच साकार हो रही है। टिब्बी ब्लॉक के दुर्वार सर्किल डबली खुर्द में आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ में डबली खुर्द, डबली कलां व रामपुरा रामसरा के लोग शामिल हुए। शिविर में आये ग्रामीणों को ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए 13 प्रमुख विभागों की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों और कार्यक्रमों से आमजन, ग्रामीण एवं कृषकों की सहभागिता रही।
ग्राम उत्थान शिविर में शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री सूर्यदेव स्वामी व सहायक विकास अधिकारी कर्मजीत सिंह को डबली कलां के चक 1 एमज़ेडडब्ल्यूएसएम के किसान राकेश कुमार पुत्र श्री लिच्छीराम जाति ब्राह्मण ने सीड कम फर्जीलाइजर ड्रिल बुवाई मशीन पर अनुदान नहीं मिलने के बारे में बताया तो शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी परविन्द्र सिंह ने कृषि पर्यवेक्षक कलावती, मंजू, अरुण कुमार के सहयोग से भौतिक सत्यापन कर अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया सम्पन्न कर लाभान्वित किया। अब उसे शीघ्र अनुदान मिलने का रास्ता खुल गया। किसान ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अनुदानित सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल बीजों और उर्वरक का एक साथ बुवाई करने में बहुत ही उपयोगी है। वह आसानी से इस कार्य को शीघ्र व कम समय में कर पाता है।

