News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

जिले में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर एक जांच लैब पर करवाया बंद

चिकित्सा संस्थानों को पंजीयन व दस्तावेज पूरे करने के दिए निर्देश

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जिले में संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक जांच लैब में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उसे मौके पर ही बंद करवा दिया गया, जबकि अन्य संस्थानों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीयन करवाने एवं दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण दल में आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी एवं डीआईओ जसविन्द्र बराड़ उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर जांच लैब एवं स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीयन करवाने के लिए सूचित किया जाता है। इसी क्रम में विभागीय निरीक्षण दल द्वारा हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र में संचालित लैबोरेट्री, आई आई केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक लैबोरेट्री में पाया गया कि संचालक के पास जांच कार्य से संबंधित आवश्यक डिग्री या डिप्लोमा उपलब्ध नहीं था। साथ ही लैब का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीयन एवं फायर सेफ्टी पंजीयन नहीं कराया गया था तथा बायोमेडिकल वेस्ट का संधारण भी नियमानुसार नहीं पाया गया। इस पर निरीक्षण दल ने तत्काल प्रभाव से लैब को बंद करवाते हुए समस्त आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने के बाद ही संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए। 

अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी अपूर्ण दस्तावेज शीघ्र पूर्ण करने व अधिनियम के तहत पंजीयन करवाने के लिए पाबंद किया गया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post