सिलवाला खुर्द में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन
सिलवाला खुर्द में ग्राम उत्थान शिविर में किया लाभान्वित भी और जागरूक भी
जैविक खेती के लिए किया प्रेरित, गोवर्घन उर्वरक जैविक योजना में दिया लाभ
टिब्बी। राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं गांव में ही निदान करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजन के तहत शनिवार को सिलवाला खुर्द में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 13 विभागों की योजनाओं से लाभान्वित व जागरूक किया। कृषि विभाग ने फसलों में रसायनों के अत्यधिक प्रयोग के रोकथाम हेतु जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आये किसानो ने अपनी खेत में उपज कम व अत्यधिक रसायन के प्रयोग से खर्च अधिक के बारे में बताया तो तो कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी मिर्ज़ा वाली मेर परविन्द्र सिंह व कृषि पर्यवेक्षक नानूराम लखोटिया ने इस समस्या के समाधान के लिए जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए गोवर्धन उर्वरक जैविक योजना की जानकारी देते हुए उसमें मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया।
वही चक 6 एसएलडब्ल्यू के किसान निर्मल सिंह पुत्र जसवीर सिंह जट सिख द्वारा एक वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापित की गई। जिसके बाद अनुदान केलिए शिविर में आया तो उसने अपने अनुभव साझा करतेहुए बताया। उसके आधा दर्जन गौवंश के गोबर का उसमें उपयोग भी होने लगा। जिसके बाद उसे अपनी घरेलू आवश्यकतानुसार जहर मुक्त कृषि उत्पादन करने में सहयोग मिला। उसने अनुदान हेतु आवेदन किया। शनिवार को शिविर के दौरान कृषि विभाग ने भौतिक सत्यापन कर अनुदान स्वीकृत किया। जिसके बाद लाभार्थी ने सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री सूर्यदेव स्वामी, सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी बेअंत सिंह आदि मौजूद रहे।
