News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

24 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर


हनुमानगढ़। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान (रोजगार विभाग) की ओर से 24 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, हनुमानगढ़ जंक्शन में प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में रोजगार और स्वरोजगार प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न संस्थाएं भाग लेंगी।

जिला रोजगार अधिकारी श्री विनोद गोदारा ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां, फर्टिलाइजर कंपनियां, इंश्योरेंस सेक्टर, आरएसएलडीसी सहित विभिन्न संस्थान शामिल होंगे। इन संस्थाओं द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन मशीन ऑपरेटर, फील्ड ट्रेनी, सेल्स मैनेजर, बैंक ऑफिसर आदि पदों के लिए किया जाएगा।

उन्होंने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.