News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

टिब्बी में सर्व समाज का हिंदू सम्मेलन

टिब्बी में सर्व समाज का हिंदू सम्मेलन

टिब्बी में विराट हिन्दू सम्मेलन, गायत्री मंदिर से बाबा  रामदेव मंदिर तक निकाली कलश यात्रा

टिब्बी।  शहर के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रविवार को सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन से पूर्व यहां के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से 351 कलशों के साथ कलश व भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई।


 कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सम्मेलन स्थल बाबा रामदेव मंदिर में पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद शुरू हुए सम्मेलन संत जीतवानंद महाराज, सुरेन्द्र गिरी महाराज, जोरावरपुरा के राघवानंद गिरी महाराज, गोरख टीला गोगामेड़ी के महंत रुपनाथ व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेंटर संचालिका ब्रह्माकु‌मारी अनिता बहन के सानिध्य में हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता संगठन मंत्री राजाराम तथा जिला प्रचारक राधेश्याम थे। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में करीब आठ हजार स्थानों पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के साथ बैठकर पर्यावरण और परिवार को संस्कारित करना है ताकि युवा पीढ़ी हिन्दू समाज की परंपराओं और संस्कृति से रूबरू हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से समाज को मजबूत करने और देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। उनके अनुसार भारत के लोग जितने जागरूक होंगे, देश की ताकत उतनी ही बढ़ेगी और इसी सनातनी परंपरा को लेकर समाज में जागरूकता लाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यहां की परम्परा रही है कि "सिर जाये पर सिरड न जाये" हमें उसी परम्परा व धर्म को नहीं भूलने का संकल्प ले। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 6 जीजीआर की छात्राओं ने हिन्दू संस्कृति और परंपराओं से ओतप्रोत अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन उमेश शर्मा ने किया। इस मौके पर संयोजक रुपचंद शर्मा, नगर कार्यवाह दिनेश अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र स्वामी, पूनम सेवग, सुभाष मांडण, भूप सोनी, देवी सिंह, सुधीर स्वामी, भरत गौड़, राजेन्द्र वर्मा, ध्यानचंद, प्रहलाद सिंह, जितेन्द्र गर्ग, महंगा सिंह, राजकुमार चुघ, डॉ मांगीलाल, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे । 





Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post