News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

10 वीं बोर्ड में 3 विषयों में रि चेकिंग की सुविधा

10 वीं बोर्ड में 3 विषयों में रि चेकिंग की सुविधा

राजस्थान बोर्ड-10वीं परीक्षा परिणाम 2026, इस बार 3 सब्जेक्ट में री-चेकिंग

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को माध्यमिक, माध्यमिक व्यवसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षा-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। संवीक्षा एवं उत्तर-पुस्तिका की स्केन फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। विलम्ब शुल्क सहित 3 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए शुल्क सौ रुपए प्रति सब्जेक्ट होगा। 

वहीं री-चेकिंग की सुविधा इस बार गणित के साथ विज्ञान व अंग्रेजी विषय में भी शुरू की गई है। बोर्ड ने प्रति प्रश्न के लिए सौ रुपए का शुल्क रखा है। री-चेकिंग में प्रश्न संख्या व पृष्ठ संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करनी होगी। परिणाम के मैसेज या मेल भेजने की तारीख से 5 दिन की निर्धारित अवधि में ही ऑनलाइन ही आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को माध्यमिक, माध्यमिक व्यवसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षा-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। संवीक्षा एवं उत्तर-पुस्तिका की स्केन फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। विलम्ब शुल्क सहित 3 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए शुल्क सौ रुपए प्रति सब्जेक्ट होगा। 

वहीं री-चेकिंग की सुविधा इस बार गणित के साथ विज्ञान व अंग्रेजी विषय में भी शुरू की गई है। बोर्ड ने प्रति प्रश्न के लिए सौ रुपए का शुल्क रखा है। री-चेकिंग में प्रश्न संख्या व पृष्ठ संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करनी होगी। परिणाम के मैसेज या मेल भेजने की तारीख से 5 दिन की निर्धारित अवधि में ही ऑनलाइन ही आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

जानिए कैसे करना होगा आवेदन और कितनी लगेगी फीस

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर : माध्यमिक (10वीं बोर्ड) एवं प्रवेशिका परीक्षा-2026 में प्रविष्ठ हुए अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि से 07 दिवस की अवधि में निर्धारित शुल्क एवं उसके पश्चात 03 दिवस की अवधि तक विलंब शुल्क सहित उत्तर-पुस्तिकाओं की संवीक्षा एवं स्कैन प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
https://bseronline.in/

प्रकिया

1. आवेदक सर्वप्रथम वेबसाइट पर जाकर "First Time User New Registration" विकल्प का चयन करें। निर्धारित फॉर्म में सही मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी दर्ज कर OTP के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें।

2. पंजीकरण उपरांत प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें तथा आवश्यक विषयों का चयन कर आवेदन विवरण सुरक्षित (Save) करें।

3. तत्पश्चात Pay Now विकल्प के माध्यम से निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। आवेदन की स्थिति 10 दिनों के भीतर SMS अथवा ईमेल के माध्यम से सूचित की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post