News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्यारह दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

ग्यारह दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

बशीर गोशाला में में चल रही ग्यारह दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

टिब्बी। श्री कृष्ण गोशाला बशीर के प्रांगण में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का धार्मिक उत्साह के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर विधि विधान से हवन पूजन संपन्न किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। कार्यक्रम के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

गोशाला प्रधान सहदेव खद्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन के दौरान युवा मंडली बशीर के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। गोशाला के विकास और सेवा कार्यों के लिए इस युवा मंडली ने पूर्व में पांच लाख रुपये की बड़ी राशि का सहयोग प्रदान कर मिसाल पेश की थी। प्रधान ने युवा मंडली की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह जज्बा गोवंश की सेवा में संजीवनी का काम करता है।

सम्मानित होने वाले युवाओं में मुख्य रूप से सुभाष खद्दा, सरजीत खद्दा, भीम पूनिया, दीपेन्द्र खद्दा, इंद्राज महला, राकू खद्दा, अमन पुनिया, अक्षय महला, मुकेश खद्दा, रमेश महला, राजेन्द्र गोस्वामी, दयाराम खद्दा और मोहन पूनिया आदि शामिल रहे। कथा के समापन पर ग्रामीणों ने गोशाला प्रबंधन के प्रयासों और युवाओं की इस सेवा भावना की जमकर प्रशंसा की।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.